बक्सर, फरवरी 26 -- फोटो संख्या- 17, कैप्सन- गुरुवार को सिमरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि। सिमरी। स्थानीय थाना परिसर में गुरूवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांति से मनाने की बात कही गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने किया। बैठक के दौरान क्षेत्र की जो समस्याएं प्रकाश में आई, उसका समाधान करने की दिशा में पहल करने का आश्वासन पुलिस द्वारा दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले असमाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निबटेगी। उस तरह के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। शांति समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आश्वासन दिया। ...