देवरिया, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। होली और ईद के त्योहार को लेकर बुधवार को रुद्रपुर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की मीटिंग की गई। सीओ रुद्रपुर हरि राम यादव ने कहा कि होली और ईद का त्योहार बहुत ही पवित्र पर्व है। इसे आपसी सौहार्द के साथ दोनों समुदाय के लोग मिलकर आपसी भाईचारा के साथ मनाएं। अगर किसी प्रकार का हुड़दंग हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी गांवों में उपनिरीक्षक और बीट के सिपाही जाकर लोगों के साथ बैठक करेंगे। क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थान और चौराहों पर पुलिस के पीकेट लगाए जाएंगे, साथ ही अतिरिक्त फोर्स भी तैनात रहेगी। होलिका दहन के समय भी हल्का के सिपाही वहां मौजूद रहेंगे। सीओ हरि राम यादव ने कहा कि शराब पीकर हुड़दंग कत्तई नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अपील किया कि किसी भी व्यक्ति के चेहरे पर रंग न लगाएं ...