मुंगेर, फरवरी 24 -- होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर तारापुर,निज संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडलीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने कहा कि, डीजे पर अश्लील व द्विअर्थी गीत,शराब के नशे में हुड़दंग तथा दूसरे धर्म के लोगों पर जबरन रंग डालने जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सड़क पर किसी के घर या फसल के पास लकड़ी-पुआल से नहीं जलाने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार की गोपनीय सूचना देने की अपील की। पर्व के दिन अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सक की तैनाती, वाहनों की सघन जांच और मिलावटी खाद्य सामग्री पर निगरानी रखने का निर्णय लिया गया। रमजान को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। एएसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.