मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। होली में डीजे पर हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी कांतेश मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने जिलेभर में 100 से अधिक डीजे मशीन जब्त की है। इसके बाद भी कहीं भी डीजे बजा तो थाना स्तर से डीजे संचालकों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। बीते वर्षों में कई जगहों पर डीजे बजाने को लेकर मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा मुख्यालय ने डीजे पर सख्ती से पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है। इसके तहत एसएसपी ने सभी थानेदारों को डीजे पर सख्ती बरतने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...