आरा, फरवरी 27 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता सहार प्रखंड प्रमुख प्रियरंजन शर्मा ने की और संचालन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने किया। थानाध्यक्ष ने होली को आपसी प्रेम मर्यादित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने अफवाह फैलाने, डीजे पर अश्लील गाना बजाने, शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि होली पर्व पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.