लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। रंगों का पर्व होली सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है, लेकिन हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन सख्त नजर रखे हुए है। लोहरदगा जिला प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति लोहरदगा जिले में रहकर वैमनस्य फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। इसके साथ ही जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है। जिले के संवेदनशील और चिन्हित स्थलों पर दंडाधिक...