रांची, मार्च 2 -- राहे, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी यशवंत कुमार सिंह ने की। इस दौरान राहे बीडीओ अशोक कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने होली के दो दिवसीय पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। लोगों ने विशेष रूप से डीजे की तेज आवाज, शराबखोरी और बाइकर्स द्वारा हुड़दंग को लेकर चिंता जताई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि होली के बहाने अशांति फैलाने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। भड़काऊ और तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस लगातार गश्ती करेगी तथा तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों और नशे में उत्पात मचाने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.