गोरखपुर, फरवरी 25 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना परिसर में मंगलवार को त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कुंवर सचिन सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डीजे पर अश्लील गाने नहीं बजेंगे और सड़कों पर बाइक लेकर अनावश्यक रूप से हुड़दंग नहीं करेंगे। उन्होंने होलिका दहन में किसी भी विवादित स्थल पर नहीं किया जाएगा। त्योहार को शांति पूर्ण से मनाए। त्यौहार के नाम पर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह से हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस आपके त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। कोई हुड़दंग हो तो उसकी सूचना पुलिस को तत्काल दें। इस दौरान चेयरमैन सन्नी जायसवाल, केशरी ओझा ने सभी से शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया। इस ...