आदित्यपुर, मार्च 2 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर तथा आरआईटी थाना में रविवार को होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार शामिल हुए। अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ प्रवीण कमार सिंह ने की। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग, अश्लील गानों और जबरन रंग लगाने जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। बैठक में पार्षद सुधीर चौधरी, वार्ड-31 की पार्षद रिंकू राय, पार्षद अवधेश सिंह, पार्षद दुर्गाचरण बेसरा, एसएन तिवारी, भोला यादव, परमेश्वर प्रधान, विभाष चौधरी, पितोवास प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। आदित्यपुर थाना में ओमप्रकाश, आरएन चौबे, सरयू पासवान आदि मौजूद थे। कांड्रा थाना ...