रामगढ़, मार्च 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रंगो के त्योहार होली को लेकर रविवार को भदानीनगर ओपी में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता ओपी प्रभारी अख्तर अली ने की। बैठक में ग्रामीणों से शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाने की अपील की गई। ओपी प्रभारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारगी और सद्भाव का त्योहार है। इसमें हुड़दंक करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर होगी। उन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व सोशल मीडिया में भ्रामक खबर फैला कर क्षेत्र को अशांत करने की भी मंशा रखते हैं। ऐसे लोगों से निपटने के लिए भी पुलिस तैयार है। उन्होंने ग्रामीणों से ऐसी भ्रामक खबर को तवज्जो नहीं देने की अपील की। कहा कि त्योहार के दौरान पुलिस की गश्ती जारी रहेगी। बैठक में ओपी के एसआई मनोज मुर्मू, सोमय सोरेन, मुखिया आनंद दुबे, नारायण प्रजापति, आजाद अंसारी, मुन्ना ओझा, हरिलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.