प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली में हुड़दंग के बीच मारपीट व हवाई फायरिंग के मामले सामने आए। कटरा में एक युवक ने गुरुवार को तमंचे से ताबड़तोड़ कई राउंड हवाई फायरिंग कर खलबली मचा दी। गोली के छर्रे लगने से तीन युवक घायल हो गए। पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उधर, रसूलाबाद में भी होली के रंग के बीच दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।कटरा में गुरुवार दोपहर युवाओं की टोली सड़क पर होली खेल रही थी। इसी बीच एक युवक ने तमंचे से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग शुरू कर दी। गोली के छर्रे लगने से अंशु यादव, शिवम त्रिपाठी और आनंद सोनी घायल हो गए। घटना की जानकारी पर कर्नलगंज थाना पुलिस पहुंची। हालांकि, तब तक दारागंज का आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उ...