बगहा, मार्च 2 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकिनगर पुलिस व एसएसबी 21वीं वाहिनी गंडक बराज ने होली पर्व को देखते हुए सोमवार को थाना क्षेत्र में संयुक्त पेट्रोलिंग की। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए शांति पूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गयी। वहीं लोगों से कहा गया कि सोशल मीडिया पर फैलाए गए किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। इसकी सूचना पुलिस को देनी है। जिससे गलत अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके। इस जॉइंट फ्लैग मार्च को थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर एवं एसएसबी 21 वी वाहिनी गंडक बराज के कंपनी कमांडर सह इंस्पेक्टर लोकेश कुमार बनीया के नेतृत्व संयुक्त रूप से निकाला गया। पूरे थाना क्षेत्र के सीमाई इलाकों में पेट्रोलिंग की गई।थानाध्यक्ष श्री कुमर ने बताया ...