बांका, मार्च 5 -- बांका, निज संवाददाता। होली के अवसर पर रात्रि में हुड़दंग और शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की। टाउन थाना क्षेत्र के ककवारा गांव के छह व्यक्तियों धीरज यादव,छोटू शर्मा,सिकंदर यादव,पिंटू यादव,कौशल कुमार एवं गोपी कुमार को गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धारा 128 के तहत बांका एसडीओ राजकुमार बांका के समक्ष प्रस्तुत किया गया।प्रारंभिक रूप से सभी को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बाद में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी से शांति बनाए रखने के लिए बंधपत्र भरवाकर रिहा कर दिया गया।होली के मद्देनजर टाउन थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में दिन-रात लगातार सात गश्ती वाहन,जिनमें डायल 112 भी शामिल रहा,क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी,...