बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता होली में अलग अलग हुए सड़क हादसो में 12 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी 23 वर्षीय उमालाल बाइक से जा रहा था। तभी समाने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।गिरंवा थाना क्षेत्र के बनसखा गांव निवासी 22वर्षीय विकास बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में गिर कर घायल हो गया। महोबा निवासी 70वर्षीय रामा बाइक में बैठकर जा रही थी। तभी रास्ते में गिर कर घायल हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी 60वर्षीय गोपाल खेत जा रहा था। तभी बाइक ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। बदौसा कस्बा निवासी 24वर्षीय पप्पू अपने साथी 23वर्षीय लवकुश के साथ बाइक में बैठकर जा रहे थे। तभी रास्ते में गिर कर घायल हो गए। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव निवासी 30वर्षीय पुष्पे...