भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। होली के दौरान सुरक्षा का जायजा लेने और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव भ्रमण पर निकले थे। उस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील स्थलों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। होली पर्व को भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील भी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...