लखनऊ, मई 17 -- होली के त्योहार से पूर्व एफएसडीए ने ताबड़तोड़ छापे मारे। बड़ी संख्या में खोया, गुझिया, मिठाई आदि के नमूने लिए। संदेह के आधार पर कुछ सीज भी किया। पूरा माल कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया गया, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट नहीं आई। यदि गुणवत्ता सही मिली तो उन मिठाइयों और खोया आदि का क्या होगा। तीन माह में उनकी गुणवत्ता पर भी संदेह है। बाजार में बिकने के लिए आईं तो उसे खाकर लोग बीमार होंगे। फेंकी गईं तो कारोबारियों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा। इसकी जिम्मेदारी किसी के पास नहीं है। दरअसल हर होली, दीपावली और रक्षाबंधन से पूर्व एफएसडीए के छापों की कार्रवाई बढ़ जाती है। लोगों के स्वास्थ्य के सुरक्षा में मद्देनजर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाते हैं। जिनमें संदेह होता है उन्हें सीज करके कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया जाता है, लेकिन विभाग के पा...