भागलपुर, मार्च 5 -- नवगछिया: होली के अवसर पर ससुराल आए तीन युवकों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान खगड़िया जिला के पसरहा निवासी गुलशन कुमार (20), पिता सदानंद मंडल तथा नीरज कुमार (24), पिता अनिल मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान अजेश कुमार, पिता विजय कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतक गुलशन कुमार के भाई मिथलेश मंडल ने बताया कि होली को लेकर उसका भाई अपने दो दोस्तों के साथ पत्नी को लेकर इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के मोरकहिया स्थित ससुराल आया था। पत्नी को...