सासाराम, फरवरी 27 -- शिवसागर। थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में होली, रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बताया कि डीजे व अश्लील गाने बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। द्विअर्थी गाना बजाने व सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट पर प्राथमिक दर्ज होगी। लोगों से पर्व पर शांति व भाईचार बनाये रखने की अपील की गई। मौके पर उमाशंकर उपाध्याय, खुशबू कुमारी एसआई, सतीश कुमार सिंह एसआई, अमरेंद्र कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि सोनहर,लड्डू शर्मा उर्फ रंजीत शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...