हाजीपुर, फरवरी 28 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन होली पर सुरक्षा वातावरण व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरी चौकसी बरत रहा है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह के सख्त निर्देश पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा पूरे जिले में व्यापक छापेमारी और गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। होली को देखते हुए पांच विशेष छापेमारी टीमों का गठन किया गया है,जो 24x7 मोड में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, ट्रांसपोर्ट गोदाम सहित सभी संवेदनशील स्थलों पर सघन जांच तेज कर दी गई है। सड़कों पर वाहनों की जांच के साथ-साथ ब्रेथ एनालाइजर जांच भी व्यापक स्तर पर की जा रही है। अब तक 2623 ब्रेथ एनालाइजर जांच की जा चुकी है,जिससे शराब सेवन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस अभियान के दौरान फरवरी माह में अब तक शराब बेचने एवं सेवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.