सीवान, मार्च 1 -- दरौंदा, एक संवाददाता। होली के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि होली और रमजान एक साथ है। इन त्योहार में किसी भी प्रकार की सामाजिक मतभेद उत्पन्न न हो इसको ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि होली में सार्वजनिक स्थानों पर होली मिलन समारोह के दौरान अश्लील गीत और डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। पुलिस क्षेत्र में नजर रखेगी। असामाजिक तत्वो पर पैनी नजर रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से इन त्योहार में शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में जिला पार्षद धर्मेंद कुमार यादव, नगीना यादव, कमलेश यादव, सरपंच मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश शर्मा, रामशरण मांझी, पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र शर्मा, नेत...