धनबाद, मार्च 3 -- शहर में होली के दिन पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जाएगी। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कॉल सेंटर का दावा है कि शहर की 19 जलमीनार से आपूर्ति की जाएगी। सभी जलमीनार में रात को पानी पूरी तरह से भरने का आदेश है। अधूरी टंकी नहीं भरनी है। पूरी टंकी भरकर पानी आपूर्ति की जाएगी। बता दें कि अभी स्थिति यह है कि लोगों को सप्लाई पानी नहीं मिलता है। जलमीनार से आपूर्ति करने पर कई मोहल्ले में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.