गोपालगंज, मार्च 2 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि रंगों के त्योहार होली में शराब पीकर हुडदंग मचाने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं शराब स्टॉक करने व बिक्री करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें सोमवार को यूपी-बिहार सीमा के भिंगारी, पगरा सहित अन्य इलाकों में होली के मद्देनजर चल रही जनजागरूकता अभियान के तहत उपायुक्त मद्य निषेध सारण प्रमंडल दिनबंधु ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में शराब बंदी कानून लागू होने के साथ ही शराब के सेवन, बिक्री व उत्पादन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस कानून की अवहेलना करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अभियान के पहले दिन यूपी-बिहार सीमा के क्षेत्र में छापेमारी 20 पियक्कड़ों व 11 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके पास से टीम ने 183 लीटर शराब भी बरामद की है...