गिरडीह, मार्च 1 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। रंगो का त्योहार होली को लेकर शनिवार को ताराटांड़ थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गांडेय सीओ मो हुसैन ने होली मे शांति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि त्योहार प्रेम खुशी एवं उल्लास का प्रतीक होता है। इसलिए लोग मिल जुलकर त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने से बचें। बीडीओ निसात अंजुम ने कहा कि त्योहार मे डीजे पर पूर्णता पाबंदी है इसलिए लोग डीजे का उपयोग ना करें। होली में शराब के सेवन के बाद शांति मे खलल उत्पन्न होती है और अनावश्यक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोग शराब का सेवन न करें और जबरन रंग गुलाल ना लगायें। ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिंरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.