जमशेदपुर, मार्च 6 -- परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा मैदान के पास बुधवार देर रात होली में रंग लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग भी कर दी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर फायरिंग करने वालों को खदेड़ दिया। हमलावर हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परसूडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मौके से एक देसी कट्टा जब्त किया गया। फायरिंग के आरोपी धर्मवीर के पिता मुन्ना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि उदय रजक और मुन्ना सिंह के बीच पुराना विवाद चल रहा था। होली के दौरान बस्ती में रंग लगाने को लेकर फिर से झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि इसी बीच धर्मवीर हथियार लेकर पहुंचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.