बोकारो, मार्च 6 -- माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर चमरिया खटाल में होली के बीच दो गुटों (पडोसियों) में हिंसक झड़प की घटना हुई। सुबह शुरू हुआ विवाद शाम के वक्त शांत हुआ, पर रात को एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर चार राउंड फायरिंग के साथ फिर से झड़प शुरू हो गई। घटना में आधा दर्जन वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दो जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता व थाना प्रभारी आजाद खान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. लोगों से मिलकर मामले को समझने का प्रयास किया। पुलिस गश्ति के बीच स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है। मामले में गुरुवार शाम दोनों ओर से मिले शिकायत के आधार पर पुलिस परस्पर विरोधी प्राथमिकी दर्ज करने की कवायत में जुटी हुई थी। पीड़ित पक्ष ...