उरई, फरवरी 27 -- आटा। आटा गांव में होली से पहले सफाई व्यवस्था बदरंग है। गांव की नालियां ऊपर से बह रही हैं, सड़कों पर गंदा पानी फैला है और बढ़ते मच्छरों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। हालात इतने खराब हैं कि बीएसएनएल टावर के पास बनी पुलिया तक धंस चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गांव के कई मोहल्लों में नालियां पूरी तरह जाम हैं, जिनका गंदा पानी ऊपर से बहकर रास्तों पर फैल रहा है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। होली जैसे बड़े पर्व पर जहां गांव में साफ-सफाई और स्वच्छ माहौल होना चाहिए, वहां हालात इसके उलट दिखाई दे रहे हैं। बीएसएनएल टावर के पास बनी पुलिया धंस चुकी है और उसके ऊपर से लगातार गंदा पानी बह रहा है, जिससे किसी बड़े...