नई दिल्ली, मार्च 5 -- Bihar News: बिहार के जहानाबाद में एक प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। होली के दिन मुरगांव पंचायत के प्राण बिघा गांव की घटना है। मृतकों की पहचान गांव के ही पच्चीस वर्षीय राजीव कुमार एवं उसकी प्रेमिका के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ने गांव के बधार में नीम के पेड़ के नीचे विषैले रसायनों का सेवन कर लिया जिससे दोनों की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी मिली है कि दोनों के शव एक स्थान पर पाए गए। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा आसपास के लोगों क...