फतेहपुर, मार्च 5 -- बहुआ। कस्बे के सर्वोदय नगर निवासी रिंकू प्रजापति साथियों के साथ होली पर्व पर एक दूसरे के साथ रंग खेल रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के देशराज और राज बहादुर आदि लोगों ने आकर गाली गलौज के साथ विवाद करने लगे। तभी दोनों पक्षों में मार पीट होने लगी, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के दो लोगों के सर फट गए और दूसरे पक्ष के भी गंभीर चोटे आई वही स्थानीय लोगों की सूचना पर पीआरवी पहुंच कर दोनों पक्षों को थाने में पहुंचा मेडिकल के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...