चित्रकूट, मार्च 5 -- चित्रकूट। संवाददाता रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव में होली के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसमें कई लोगों को चोटें आई है। मारपीट में पप्पू यादव, छोटू यादव, जयगोपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। पप्पू यादव के सिर में गंभीर चोट होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...