मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- बंदरा। एक संवाददाता। बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के तेपरी में होली के दौरान दो गुटों में हुए विवाद का शुक्रवार को निबटारा हो गया। पंचायत भवन पर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में दोनों गुटों की ओर से पंचनामा बनवाया गया। वहीं, हत्था थाना में दिए गए आवेदन वापस लेने पर सहमति जताई गई। बैठक में जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू, मुखिया हरिश्चंद्र राम, सरपंच लक्ष्मण पासवान, पूर्व सरपंच विश्वनाथ राम, अनिल मल्लिक, डॉ. शत्रुघ्न राय, हीरा ठाकुर, पवन ठाकुर, मोहन शर्मा, कुंदन कुमार, कमलेश शर्मा, रिंटू ठाकुर, शब्दलाल राय, राजेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...