अंबेडकर नगर, फरवरी 27 -- होली के पर्व पर रंग खेलना जितना जरूरी है, उतना ही रंगों से अपनी काया की सुरक्षा करना भी आवश्यक है। कारण कुछ रंग त्वचा पर विपरीत असर डालते हैं और परेशानी का सबब बन जाते हैं। शहर के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ जीडी वर्मा कहते हैं कि होली पर्व पर रंग खेलने के पहले कुछ तैयारी करके और रंग खेलने में सावधानी बरत करके कई गम्भीर त्वचा के रोग से बचा जा सकता है। कहा कि रंगों में प्रयोग होने वाले लेड आक्साइड, मर्करी सल्फाइड, एल्मुनियम ब्रोमाइड, कापर सल्फेट त्वचा को बहुत ही नुकसान पहुंचाते हैं। अगर शरीर पर रंग पड़ने अथवा लगने के पूर्व त्वचा और बालों पर अच्छी तरह से तेल लगा लिया जाए तो रंगों के कुप्रभाव को रोका जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...