गढ़वा, मार्च 1 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उसकी अध्यक्षता प्रमुख शोभा देवी ने की। बैठक में उपस्थित सीओ शंभू राम ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने रंगों का त्योहार होली को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की लोगों से अपील की। वहीं उन्होंने होलिका दहन करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा,ताकि किसी को क्षति न पहुंचे। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पर प्रशासन को सूचना करने की अपील की। पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने लोगो से कहा कि रंगों का त्यौहार होली शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ताकि समाज में आपसी सौहार्द कायम रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.