सीवान, मार्च 1 -- गुठनी,एक संवाददाता। आगामी होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्याक्ष अविनाश कुमार झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अंचलाधिकारी विद्याभूषण कुमार भारती , अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार मौजूद रहे। बैठक का संचालन सीओ विद्याभूषण कुमार भारती ने किया। पंचायतों से आए मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य सहीत गणमान्य लोगों ने होली एवं होलीकादहन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। सीओ विद्याभूषण कुमार भारती ने मानवता का संदेश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान पड़ोसियों को किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। बैठक में शैलेन्द्र मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, बच्चा प्रसाद,राजेन्द्र यादव, धुरेन्द्र राय, लाल बहादुर नेयाजुल हक, अली अहमद ...