गोपालगंज, मार्च 1 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। होली नजदीक आते ही छपरा-थावे रेलखंड पर चलने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में प्रवासियों की भीड़ दिखने लगी है। छपरा, सीवान व थावे रूट से नियमित रूप से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में अगले दो माह तक नो रूम जैसी स्थिति से घर पहुंचने में प्रवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने व स्पेशल ट्रेनों का परिचालन की घोषणा अब तक नहीं होने से होली में घर पहुंचने के लिए तत्काल टिकट के लिए आरक्षण काउंटरों पर मारामारी हो रही है। थावे-सुरत ताप्तिगंगा एक्सप्रेस से थावे पहुंचे बरौली के माड़नपुर गांव के मनोज कुमार, गोमतीनगर एक्सप्रेस से लखनऊ से थावे पहुंचे शहर के राजेन्द्र नगर के संतोष पांडेय, दिल्ली से थावे पहुंचे सिधवलिया के गंगावा गांव के पवन कुमार सहित कई प...