हल्द्वानी, मार्च 7 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी में चोरों ने एक बंद घर में ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी पार कर ली। घटना तब हुई जब पूरा परिवार होली के दौरान पैतृक गांव अल्मोड़ा गया हुआ था। परिवार वाले जब गांव से लौटे तो घर के टूटे ताले देख हैरान रह गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। पुलिस के अनुसार आदर्श कॉलोनी, गौड़धड़ा बिठौरिया नंबर-1 निवासी हेम चंद लोहनी दो मार्च को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव थापला, ताकुला जिला अल्मोड़ा गए थे। पांच मार्च को जब वह वापस हल्द्वानी लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार अज्ञात ने घर में रखे सोने के जेवरात मटरमाला 2 तोला, पाइपमाला डेढ़ तोला, नथ, मांगटीका, पोहंची, झुमके की एक जोड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.