लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल और सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से की। शिविर में 48 लोग स्वास्थ्य संबंधित जांच कराकर लाभान्वित हुए। हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि इस साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लोग अपना इलाज करा कर काफी संतुष्ट हैं। स्वस्थ शरीर के लिए नियमित रूप से प्रत्येक दिन योग और व्यायाम करना अत्यंत आवश्यक है। यही स्वास्थ जीवन का मुख्य आधार है। ज्यादा मेडिसिन खाने से बचें। डा कुमुद अग्रवाल ने कहा ...