समस्तीपुर, फरवरी 28 -- ताजपुर। ताजपुर थाना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में रंगोत्सव होली के त्योहार को आपसी मेलजोल एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि दो दिवसीय होली त्योहार के दौरान हुड़दंगियों, असामाजिक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शांति एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को ले त्योहार के दिन सभी व्यस्त चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। डीजे में अश्लील गानों पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। मौके पर ताजपुर बीडीओ रवि भूषण, आरओ रोहन रंजन, मुफस्सिल इंस्पेक्टर संदीप कुमार, पूर्व प्रमुख सुरेश राय, पूर्व मुखिया विनोद राय, तबरेज आलम, आदर्श कुमार पिंटू, राजकुमार राय, अब्दुल मालिक, माधव कर्मशील, मुखिया ब्रजेश कुमार राय, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.