मोतिहारी, फरवरी 27 -- मोतिहारी, निसं। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शुक्रवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति की बैठक में होली के दौरान अश्लील गानों पर डीजे नहीं बजाने व हुडदंग नहीं करने का निर्देश दिया गया। शांति समिति की बैठक में शांतिपूर्ण वातावरण में होलिका दहन व होली पर्व मनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान उपमेयर डॉ. लालबाबु प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, विरेंद्र जालान, सतपाल सिंह छाबड़ा, संजू निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इधर, मुफस्सिल थाना में भी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान होलिका दहन व होली के पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर निर्देश दिया गया। मौके पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.