लखनऊ, मार्च 6 -- होली मिलकर घर लौट रहे बाइक सवार को पेट्रोल टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टैंकर को कब्जे में लिया गया है। आजाद नगर निवासी विशाल सविता (23) बाइक मैकेनिक था। चाचा जगतपाल ने बताया कि विशाल गुरुवार को घर से रिश्तेदारी में होली मिलने गया था। रात करीब आठ बजे लौटते वक्त रुदानखेड़ा पुलिया के पास पीछे से पेट्रोल टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विशाल हवा में उछला और सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग गया। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने विशाल को लहूलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया...