बलरामपुर, अप्रैल 1 -- होली मिलन पचपेड़वा, संवाददाता।क्षेत्र के मन्नत मैरिज हॉल में 15वां होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा कि होली मिलन का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास भी कराता है। उन्होंने सभी से अपील की कि होली को आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। समारोह में लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया। कार्यक्रम का संचालन दयाराम प्रजापति ने किया। इ...