गाजीपुर, मार्च 15 -- सादात। नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर (ठाकुरद्वारा) परिसर में 17 मार्च को विहंगम योग होली मिलन सत्संग समारोह का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला उपदेष्टा केशव सिंह यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम दिन में एक से सायं पांच बजे तक चलेगा। स्वर्वेद मंदिर उमरहा के राम चरित मानस विशेषज्ञ दुर्गा प्रसाद पाण्डेय का प्रवचन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...