बलिया, मार्च 9 -- रसड़ा। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज की मासिक बैठक रविवार की रात में बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में हुई। इसमें 12 मार्च गुरुवार को देर शाम सात बजे मद्धेशिया समाज का होली मिलन समारोह व सहभोज कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वैश्य समाज के नगर व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप मद्धेशिया ने क्षेत्र के समस्त स्वजातीय बंधुओं से होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर राजेश गुप्त, भुवाल प्रसाद, विनोद कुमार, सुजीत गुप्त, सूर्यनारायण, पुनीत गुप्त, रवि गुप्त, संतोष आर्य, गोपालजी, रामबाबू, अमित आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.