शामली, मार्च 1 -- लायंस क्लब शामली सिनेर्जी के तत्वावधान में शनिवार देर रात होली मिलन समारोह हर्षाेल्लास, सौहार्द एवं पारिवारिक वातावरण में आयोजित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन अमन शर्मा ने बताया कि समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में रंगों और पुष्पों से होली खेली गई तथा सभी ने प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में सुंदर झांकियां, फूलों की होली, चटपटी चाट शामिल रहे। इस अवसर पर भारत संगल, अजय कुमार, रूचित संगल, निशांत गर्ग, अमन शर्मा, पारस जैन, प्रियांक गोयल, भुवनेश कौशिक, विकास, तुषार धवन, वैभव गुप्ता, पुनीत जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...