उरई, फरवरी 17 -- उरई। होली मिलन समारोह व फाग महोत्सव और भाईचारा सम्मेलन 8 मार्च को हनुमान गढ़ी ब्लाक रामपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक किसान पुत्र मंगल सिंह उर्फ बबलू खांगर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह में जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न समाजसेवियों को बुलाया गया है। आयोजन में होली मिलन से जुड़ी चीजों पर फोकस होने केे साथ ही रामपुरा क्षेत्र में ऐतिहासिक स्थलों को विकसित किए जाने पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...