बाराबंकी, मार्च 13 -- हैदरगढ़। बार भवन में शुक्रवार को होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। बार अध्यक्ष अचल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार राम जी द्विवेदी, सौरभ सिंह, नमृता दुबे एवं एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र बाजपेई को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। वकीलों ने एक दूसरे को अबीर लगाया। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा ने अपनी कविता से वकीलों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का त्योहार परस्पर भेदभाव मिटाकर प्रेम भावना से मिल जुलकर रहने की प्रेरणा देने वाला बताया। बार अध्यक्ष अचल मिश्र ने कहा कि वह हमेशा भाई चारे की बात करते हैं। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, संजय सिंह, कुंवर बहादुर यादव, शेखर मिश्र, जगदीश शर्मा, कमलेश बक्श ...