शाहजहांपुर, मार्च 6 -- जलालाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह रविवार को हथौड़ा स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर उपस्थित रहेंगे। महासभा के कोषाध्यक्ष बाबा सेठ सिंह ने बताया कि समारोह में समाज के लोगों के साथ होली मिलन, आपसी भाईचारा और को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...