उरई, मार्च 8 -- जालौन। भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा का होली मिलन समारोह काशीनाथ में राकेश लाक्षाकार के आवास पर मनाया गया। कार्यक्रम में समाज में समरसता को बढाने की आवश्यकता बताई गई। कार्यक्रम में संरक्षक सुनील गुप्ता ने कहा कि होली सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता की प्रतीक है। होली पर्व आपसी भेदभाव को समाप्त कर भाईचारे को कायम करता है। महाराणा प्रताप साइंस इंटर कालेज के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द बनाए रखने और वैमनस्यता दूर करने का अवसर प्रदान करता है। दायित्वधाधारी महेश चौधरी एवं कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने होली गीतों के माध्यम से माहौल को रोचक बना दिया। राकेश लाक्षाकार, नितिन लाक्षाकार, संतोष सोनी के चुटीले प्रसंगों व चुटकुलों ने लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। संचालन अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने किय...