इटावा औरैया, मार्च 22 -- गिरधारीपुरा के एक मैरिज होम में ब्राह्मण सभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। समारोह की अध्यक्षता कृष्ण नारायण दुबे ने की। इस दौरान दिवाकांत शुक्ला, आर.एन दुबे, बृजमोहन मिश्रा, राजेन्द्र चौधरी, प्रमोद तिवारी, हंस, हरिश चन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, पवन दुबे, प्रतीक चौधरी, पंकज दुबे, रविन्द्र दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन भरथना के अध्यक्ष हरिश चन्द्र पाण्डेय एवं नामित सदस्य, नगर पालिका चन्दन दुबे का अतिथियों ने सम्मान किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...