बदायूं, मार्च 6 -- बिल्सी। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में शिशु शिक्षा सदन स्कूल में उत्साहपूर्वक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरेलाल शर्मा ने की, जहां समाज के लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक रजनीश शर्मा ने पदोन्नत हुए इंस्पेक्टर विदेश कुमार शर्मा और सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ऋषिकांत उपाध्याय को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों के सांस्कृतिक गीतों और आशीष वशिष्ठ के काव्य पाठ ने समां बांध दिया, वहीं मुकेश शर्मा ने यूजीसी का विरोध कर सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम में मृदुल, जगदीश, राहुल, दिवाकर, गौतम, अनिल दीक्षित, अनिल उपाध्याय, वरुण, धर्मेंद्र, विवेक, पीयूष, मोहित, नेत्रपाल, लव, सोनू, प्रमोद और लालाबाबू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में रजनीश शर्मा ने सभी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.