मुरादाबाद, मार्च 15 -- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन जिला अध्यक्ष डॉ गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह और बबली भाई ने की, विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पार्टी उपाध्यक्ष गिरिराज स्वरूप भटनागर, प्रांतीय मंत्री राजीव सक्सेना,जिला प्रभारी राकेश भटनागर,संस्थापक सदस्य नरेंद्र प्रसाद सक्सेना, आरके आर्य उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में विभिन्न बच्चों ने विभिन्न गानों पर अपनी बहुत सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं सैकड़ों मातृशक्ति ने होली के गीत गाकर होली के गीतों पर ...